Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुख्य न्यायाधीश बनते ही जस्टिस संजीव खन्ना ने किया बड़ा बदलाव, जानें क्या

New CJI Justice Sanjiv Khanna: भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना ने कल यानी 11 नवंबर को 51वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली थी।
New CJI Justice Sanjiv Khanna

New CJI Justice Sanjiv Khanna: भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना ने कल यानी 11 नवंबर को 51वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली थी। उन्होंने अपने पद को संभालते ही बड़े बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मामलों की तत्काल सुनवाई के लिए नई व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया।

ई-मेल या लिखित पत्र के माध्यम से करनी होगी मांग

इस नई व्यवस्था के तहत वकीलों को अब मौखिक उल्लेख के माध्यम से मामलों की तात्कालिक सुनवाई के लिए अनुरोध करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, उन्हें ई-मेल या लिखित पत्र के माध्यम से अपनी मांग प्रस्तुत करनी होगी।

CJI खन्ना ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब से केवल ई-मेल या लिखित पत्र के जरिए ही तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध स्वीकार किया जाएगा। वकीलों को अपने पत्राचार में तत्काल सुनवाई की आवश्यकता के कारण भी बताने होंगे। ये बदलाव पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल के दौरान मौखिक उल्लेख की परंपरा को समाप्त करता है, जो अक्सर तात्कालिक मामलों, जैसे गिरफ्तारी या पुलिस कार्रवाई से संबंधित राहत के लिए उपयोग की जाती थी।

एक नागरिक-केंद्रित एजेंडा तैयार किया जाए- खन्ना

बता दें कि चीफ जज खन्ना ने न्यायिक सुधारों के लिए एक नागरिक-केंद्रित एजेंडा तैयार करने की बात कही है। उन्होंने ये भी जिक्र किया कि न्यायपालिका का संवैधानिक कर्तव्य है कि वह नागरिकों तक न्याय की आसान पहुंच सुनिश्चित करे और सभी को समान व्यवहार प्रदान करें।

ये भी पढ़ें- जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग