Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पीएम मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Prabowo Sabianto Meet PM Modi: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के दौरे पर है। वह 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस पर मुलाकात की।
Prabowo Sabianto Meet PM Modi

Prabowo Sabianto Meet PM Modi: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के दौरे पर है। वह 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस पर मुलाकात की। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ.

आतंकवाद से लेकर कई क्षेत्रों में काम को लेकर बनी सहमति

बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा, “भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया हमारा मुख्य अतिथि देश था। यह हमारे लिए गर्व का विषय है, कि अब जब हम गणतंत्र का 75 वर्ष मना रहे हैं इंडोनेशिया इसका हिस्सा बना है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग में साथ काम किया जाएगा। पिछले वर्ष यह 30 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।”

रामायण-महाभारत का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, ” हम इंडोनेशिया की ब्रिक्स (BRICS) सदस्यता का भी स्वागत करते हैं। इन सभी मंचों पर, Global South के देशों के हितों और उनकी प्राथमिकताओं पर, हम सहयोग और समन्वय से काम करेंगे। भारत और इंडोनेशिया के संबंध हजारों वर्ष पुराने हैं। रामायण और महाभारत से प्रेरित गाथाएं, और बाली जात्रा, हमारे लोगों के बीच अनवरत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के जीते जागते प्रमाण हैं।”

पीएम से मिलने के बाद बोले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा, “मैं भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे दिए गए सम्मान के लिए अपनी सर्वोच्च कृतज्ञता दोहराना चाहता हूं। आज राष्ट्रपति ने मेरा बहुत सम्मान के साथ स्वागत किया। मैंने अपनी टीम को विनियमन को तेज करने, नौकरशाही को कम करने और भारत-इंडोनेशिया के साझा द्विपक्षीय हितों को सबसे आगे रखने के निर्देश दिए हैं।”  

ये भी पढ़ें- दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सीएम आतिशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा