Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, Airports Authority of India को लिखा पत्र

Air India Airlines: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में अयोध्या की महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। रविवार को दुबई से लखनऊ पहुंचीं यात्री...
Air India Airlines

Air India Airlines: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में अयोध्या की महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। रविवार को दुबई से लखनऊ पहुंचीं यात्री उमा श्रीवास्तव ने एयरलाइन कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लखनऊ पहुंचने पर ‘महिला क्रू मेंबर ने मेरा हाथ मरोड़ दिया।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से की है। वहीं, बुजुर्ग महिला के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में शिकायत के बाद एयरलाइंस ने जांच बैठाई है।

एयरलाइन कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप

मामला 10 नवम्बर को दुबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट आईएक्स 194 का है। उमा श्रीवास्तव ने बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 3 बजे मैंने दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ी। मेरे साथ 7 किलो का केबिन बैग था। मैंने उसे ऊपर रैक पर रख दिया। कुछ देर बाद दूसरे पैसेंजर की भारी अटैची रखने के लिए मेरा बैग हटा दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के स्टाफ ने कहा कि इसे बाहर ले जाना होगा। मैंने मना किया, तब भी उन्होंने मेरा बैग हटा दिया।

कंबल देने से किया इंकार

पीड़िता ने बताया कि स्टाफ से जब मैंने ठंड लगने के कारण AC धीमा करने और कंबल मांगा, तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। उमा ने बताया कि वे लगातार पानी मांग रही थीं, लेकिन एयर होस्टेस ने उनकी अनदेखी की। करीब घंटे भर इंतजार करने के बाद पानी दिया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र

उमा ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें घेर लिया गया, जैसे वह कोई अपराधी हों। उमा का आरोप है कि इसका विरोध करने पर एक एयर होस्टेस ने मारने के लिए हाथ उठा लिया। उन्होंने नागरकि उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के नोडल अधिकारी ने मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती