Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IIT Madras ने जारी किए जेईई एडवांस्ड के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

आईआईटी जेईई परीक्षा पास करने वाले 250284 स्टूडेंट्स इस एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। इनमें से करीब 1.91 लाख छात्रों ने एडमिट कार्ड कि लिए अप्लाई किया है। ये सभी छात्र काफी समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे।
Untitled design - 2024-05-17T143736.394

JEE Advanced Admit Card 2024: आज यानी 17 मई 2024 को जेईई एडवांस्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं।

इतने स्टूडेंट्स ने कराया है रजिस्ट्रेशन

आईआईटी जेईई परीक्षा पास करने वाले 250284 स्टूडेंट्स इस एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। इनमें से करीब 1.91 लाख छात्रों ने एडमिट कार्ड कि लिए अप्लाई किया है। ये सभी छात्र काफी समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। आज इन सभी आवेदकों का इंतजार पूरा हुआ, क्योंकि आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।

जेईई एडवांस्ड का शेड्यूल

आपको बता दें, जेईई एडवांस्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आज सुबह जारी किए गए हैं। परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को दो शिफ्ट में पूरा कराया जाएगा। जेईई एडवांस्ड को पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच होगा।

याद रखें ये जरूरी डिटेल

परीक्षा वाले दिन अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर ले जाएं। इन्हें दिखाने के बाद ही आपको केंद्र में प्रवेश मिलेगा। एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और साथ में एक वैलिड फोटो आईडी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है। इनका पहले से प्रिंट निकलवाकर अपने पास रख लें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeeadv.ac.in पर।
  • यहां आप JEE Advanced 2024 Admit Card Download Link लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुले तो उस पर अपने डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि डालें और सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • यहां से इसे डाउनलोड कर लें, ये प्रिंट आपको एग्जाम वाले दिन अपने साथ लेकर जाना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार