Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुझे षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है… मानहानि मामले में कोर्ट से बोले राहुल गांधी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए...
Rahul Gandhi| shreshth bharat

Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मुकदमे के संबंध में राहुल का बयान दर्ज किया। राहुल गाधी ने कोर्ट में कहा कि मैं निर्दोष हूं। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। मेरे खिलाफ एक राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है।

वहीं, शिकायतकर्ता के वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा कि राहुल गांधी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से और उनकी छवि खराब करने के लिए फंसाया जा रहा है। उन्होंने अदालत द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। अब हमें 12 अगस्त, 2024 को सबूत पेश करने हैं। (Rahul Gandhi)

जानें पूरा मामला? (Rahul Gandhi)

दरअसल, 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह पर एक आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके चलते बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था।

ये निर्देश भेदभावपूर्ण नहीं… नेमप्लेट विवाद पर UP सरकार ने SC में दाखिल किया जवाब

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार