Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी ने दी दस्तक, तापमान 30 डिग्री के पार

Today Weather: बीते कुछ सालों से फरवरी में ही गर्मियां दस्तक दे देती हैं। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के स्तर को पार कर गया।
Weather Forecast

Weather Forecast: बीते कुछ सालों से फरवरी में ही गर्मियां दस्तक दे देती हैं। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के स्तर को पार कर गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा है। 2009 से 2025 के बीच 9 बार तापमान 30 डिग्री के स्तर को फरवरी में ही पार कर गया। इससे पूर्व 2023 और 2021 में यह 33 डिग्री के स्तर को छू गया था।

दिल्ली में मौसम का हाल

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 39 से 86 प्रतिशत तक रहा। पालम और लोदी रोड में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, रिज में 31.7 डिग्री, आया नगर में 31 डिग्री रहा। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय धुंध रहेगी। बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। 28 फरवरी को भी हल्की बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 1 से 4 मार्च के बीच मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की वजह से यह राहत दो से तीन दिनों की होगी। दो मार्च से एक बार फिर गर्मी तंग करने लगेगी।

मुंबई में भीषण गर्मी की संभावना

मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और रत्नागिरी जिलों में बढ़ते तापमान के कारण सीजन की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हाल के दिनों में गर्म और उमस भरे मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। बुधवार को मुंबई में सीजन की शुरुआत में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात