श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य संग मनाया जीत का जश्न, नहीं नजर आईं नताशा

T20 world cup 2024 की जीत का जश्न हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे के साथ मनाया है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Hardik Pandya Celebrate T20 World Cup 2024 Victory

Hardik Pandya Celebrate T20 World Cup 2024 Victory: T20 world cup 2024 की जीत का जश्न भारत में अब भी मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत पहुंचने के बाद अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं। ऐसे में तलाक की अफवाहों के बीच हार्द‍िक पांड्या अपने बेटे के साथ इस जीत का जश्‍न मनाया है। हार्दिक पांड्या ने अपने घर के सेलीब्रेशन की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, ज‍िनमें वह अपने बेटे के साथ इस जीत के जश्‍न को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्‍वीरों में हार्द‍िक की पत्‍नी नताशा स्‍टांकोव‍िक नहीं दिख रही हैं।

हार्दिक पांड्या ने T20 world cup 2024 में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में हार्दिक ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। हार्द‍िक ने घर में हुई पार्टी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में हार्द‍िक अपने बेटे को क‍िस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में क्र‍िकेटर ने ल‍िखा, ‘मेरा नंबर-1, मैं जो भी करता हूं, बस तुम्‍हारे लि‍ए ही करता हूं।’

गुरुवार को स्वदेश लौटते ही भारतीय क्र‍िकेट टीम के ख‍िलाड़‍ियों से दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात और बातचीत की। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने पीएम मोदी से अपने संघर्ष और ट्रोल‍िंग की बात की। हार्द‍िक पांड्या ने कहा कि ‘सर हमें बुलाने के लिए धन्यवाद। छह महीने काफी इंटरटेन‍िंग रहे। इस दौरान जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। ग्राउंड में जब भी गया तो बुल‍िंग की गई, मैंने हमेशा से ये सोचा था कि अगर मैं जवाब दूंगा तो अपने खेल से दूंगा। मुझे लास्ट ओवर में अपना खेल दिखाने का मौका मिला। सूर्य कुमार यादव ने ने गेम चेंजिंग कैच पकड़ा। वर्ल्डकप के दौरान मुझे कैप्‍टन और कोच का काफी सपोर्ट म‍िला।’

पिछले कुछ दिनों से हार्दिक और नताशा की तलाक की अफवाहें चल रही हैं। नताशा इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर रही हैं, जिससे तलाक की अफवाहों का बाजार गर्म चल रहा है।

चर्चा में विराट कोहली का मोबाइल वॉलपेपर, इस बाबा की लगा रखी है फोटो

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा