Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा न करें, होने वाला है बड़ा हमला’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया कि वह सिख नरसंहार की 40वीं बरसी पर एयर इंडिया की उड़ान पर हमला करेगा।
Gurpatwant Singh Pannu

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को एक बार फिर से धमकी दी है। आज यानी सोमवार को पन्नू ने 1 से 19 नवंबर तक यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट्स में ट्रेवल करने से मना किया है। उसने धमकी दी है कि वह फ्लाइट्स पर हमला कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया कि वह सिख नरसंहार की 40वीं बरसी पर एयर इंडिया की उड़ान पर हमला करेगा।

पहले भी दे चुका है ऐसी धमकी

ऐसे वक्त में पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) की यह धमकी आई है, जब भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की लगातार धमकी मिल रही है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ऐसी कोई धमकी दी हो। साल 2023 में भी उसने ऐसी ही धमकी दी थी।

पन्नू ने एक वीडियो जारी कर नवंबर 2023 में यह दावा किया था कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा। उसने यह भी कहा था कि 19 नवंबर को यह बंद रहेगा। तब भी वीडियो में उसने यात्रियों से उस दिन एयर इंडिया में जाने के लिए मना किया था।

दिल्ली CRPF स्कूल ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ? पाकिस्तानी टेलीग्राम चैनलों पर किया जा रहा यह बड़ा दावा

बता दें कि पन्नू एक कनाडाई और अमेरिकी नागरिक है, जो खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया के रूप में काम करता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार