Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सहारा में फंसे लोगों के पैसे वापस कर रही सरकार, मिलेंगे 80,000 करोड़

ED जमाकर्ताओं को 12 करोड़ रुपये लौटाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में फंसे पैसे वापस मिलने की उम्मीद जग रही है। बता दें कि सहारा ग्रुप के संकट में जाने से लोगों के करोड़ों रुपये इस बैंक में अटके पड़े हैं।
Sahara India Refund| shreshth bharat

Sahara India Refund: सहारा के निवेशकों के लिए एक राहत की खबर हैं। रोज वैली चिटफंड घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) सहारा में लोगों के फंसे पैसों को लौटाने की तैयारी कर रही है। ED जमाकर्ताओं को 12 करोड़ रुपये लौटाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में फंसे पैसे वापस मिलने की उम्मीद जग रही है। बता दें कि सहारा ग्रुप के संकट में जाने से लोगों के करोड़ों रुपये इस बैंक में अटके पड़े हैं। ऐसे में ED का ये कदम लोगों को एक नई उम्मीद दे रहा है।

ये पैसे सरकार सहारा के जमाकर्ताओं को लौटा रही है। सरकार सहारा समूह के जमाकर्ताओं को रिफंड का पैसा सीआरसीएस पोर्टल के जरिए लौटा रही है। केंद्र सरकार ने सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के 4.29 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को लगभग 370 करोड़ रुपये दिए हैं।

लोगों के सहारा में फंसे है इतने पैसे

सहारा में फंसे पैसे को लौटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था, जिसके बाद सहारा ग्रुप में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को पैसे के पुनर्भुगतान की सुविधा के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था।
साल 2008 से ही सहारा ग्रुप की जांच ईडी समेत देश की कई एजेंसियां कर रही हैं। सहारा ग्रुप ने 26 राज्यों के ढाई करोड़ से ज्यादा छोटे निवेशकों से लगभग 80 हजार करोड़ रुपये विभिन्न बचत योजनाओं के जरिए जमा कराए थे। हाल ही में सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए केंद्र सरकार ने सहारा समूह के 4.29 लाख से अधिक निवेशकों को लगभग 370 करोड़ रुपये दिए हैं।

Income Tax Refund: रिफंड के लिए तुरंत करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा

Sahara India Refund: यूपी में हैं सबसे ज्यादा निवेशक

सहारा ग्रुप में सबसे ज्यादा यूपी के लोगों के पैसे फंसे है। यूपी में 85 लाख लोगों के 22 हजार करोड़ रुपये इस बैंक में फंसे है। बिहार के 55 लाख और झारखंड के 24 लाख निवेशकों के पैसे अटके हैं। बता दें कि सहारा में 2017-18 से निवेशकों को रिटर्न मिलना बंद हो गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा