Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

100 करोड़ का GOLD बना सांसद की मौत की वजह, किसने की हत्या?

एक लाइन याद आती है- दोस्त दोस्त ना रहा, दुश्मन बन गया। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल, अनवारुल अजीम की हत्या उनके दोस्त ने सुपारी देकर करवाई है। बताया जा रहा है कि सोने की तस्करी...
Bangladesh MP Anwarul Azim Murder | Bangladesh MP | Anwarul Azim | Murder | shreshth bharat

Bangladesh MP Murder: कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या को लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जब आपके साथ आपका कोई दोस्त दगा कर देता है तो आपको एक लाइन याद आती है- दोस्त दोस्त ना रहा, दुश्मन बन गया। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल, अनवारुल अजीम की हत्या उनके दोस्त ने सुपारी देकर करवाई है। बताया जा रहा है कि सोने की तस्करी को लेकर इन दोनों के बीच में विवाद चल रहा था। बांग्लादेश पुलिस की डिटेक्टिव ब्रान्च के अनुसार, जेनाइदाह-4 सांसद अनवारुल अजीम अनर की हत्या का मास्टरमाइंड अख्तरुज्जमां शाहीन नाम का शख्स है। अख्तरुज्जमां शाहीन बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है और सोने की तस्करी करता है।

90 के दशक में गया था अमेरिका

आपको बता दें, जेनाइदाह में पैदा हुआ शाहीन पहले एक शिपिंग कंपनी में जॉब किया करता था। 90 के दशक में वह अमेरिका चला और वहीं पर रहने लगा था, लेकिन बांग्लादेश और भारत में लगातार आता रहता था। इसी दौरान वह गैरकानूनी धंधों में जुड़ गया था।

दोनों बचपन से थे दोस्त

बांग्लादेशी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अख्तरुज्जमां और अजीम बचपन से दोस्त थे। दोनों ही भारत में सोने की तस्करी और गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का काम करते थे। उसके ढाका के कई इलाकों के साथ कोलकाता और न्यूयॉर्क में फ्लैट थे। वह ढाका से अमेरिका में ड्रग्स भेजने के लिए इनका इस्तेमाल करता था।

कोलकाता में खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने कहा कि सोने की तस्करी और पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शाहीन ने  सांसद अजीम की हत्या की योजना बनाई और 5 करोड़ में हत्या की सुपारी दे दी।

100 करोड़ से ज्यादा का था सोना

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अजीम के पास 100 करोड़ टका से ज्यादा का सोने रखा हुआ था। दोनों के बीच विवाद तब बढ़ा, जब अजीम ने सोने को तय स्थान पर पहुंचाने की बजाय अपने पास रख लिया। इसके बाद अख्तरुज्जमां ने अजीम से पैसे मांगना शुरू कर दिया और दोनों लोगों में विवाद बढ़ने लगा। यही विवाद इतना बढ़ा कि उसको अजीम की हत्या करवानी पड़ी।

ढाका पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

ढाका पुलिस ने इस हत्या में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया है कि शाहीन ने अमानुल्लाह नाम के शख्स को 5 करोड़ टका में अजीम की सुपारी दी थी। अमानुल्लाह ने मुस्तफिजुर और फैसल नाम के लोगों को इस काम के लिए अपने साथ मिलाया। ये तीनों बिना किसी पासपोर्ट के बीते महीने ही भारत आ गए थे। ये लोग कोलकाता में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। अमानुल्लाह, मुस्तफिजुर और फैसल ने सांसद अजीम को कोलकाता आने का इंतजार किया और मौका मिलने पर उनको अगवा कर किराए के फ्लैट में उनकी हत्या कर दी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग