Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विदेश मंत्री की चीन को दो टूक, बोले- ‘मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो…’

jaishankar | china | arunachal pradesh | pm narendra modi | shreshth bharat

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन को करारा जवाब दिया। अरुणाचल प्रदेश के तीन स्थानों का चीन ने नाम बदल दिया था। इसको लेकर सोमवार को सूरत में पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा। अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा? विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारतीय राज्य था और भविष्य में भी रहेगा।

जयशंकर ने कहा ‘नाम’ बदलने से क्या होता है

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता और ना ही इसका कोई प्रभाव पड़ता है। आप सब जानते हैं कि हमारी सेना LAC पर तैनात है। सेना के लोग जानते हैं उन्हें क्या करना है। ‌

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को जानकारी दी थी। इस जानकारी के मुताबिक, चीनी नागरिक मंत्रालयों के मंत्रालय ने जंगनान में मानकीकृत भौगोलिक नामों की चौथी सूची जारी की, चीन अरुणाचल प्रदेश को जंगनान कहता है और दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में इस राज्य पर अपना दावा करता है।

पीएम ने 13000 फीट ऊंची ‘सुरंग’ का किया था उद्घाटन

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में 13000 फीट की ऊंचाई पर बनी सेल सुरंग का उद्घाटन किया। इस पर चीन ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पर विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा चीन के विदेश और रक्षा मंत्रालय ने इन क्षेत्रों पर अपना दावा जताने के लिए कई बयान भी जारी किए। लेकिन, हर बार भारतीय सरकार ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन की टिप्पणी को बेतुका बताया और इसे सिरे से खारिज कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय हमेशा से कहता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था है और हमेशा रहेगा।‌चीन इस मुद्दे पर अमेरिका से भी उलझ चुका है।

कुछ महीने पहले अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देने की बात कही थी इसी पर चीन इसका विरोध किया और कहा भारत चीन का सीमा विवाद दोनों देशों के बीच का मुद्दा है वाशिंगटन का इससे कोई लेना देना नहीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा