Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी फर्म पर मारा छापा, तिरुपति बालाजी मंदिर में होती थी सप्लाई

Uttarakhand Ghee Factory Raid: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में मिलावट का मामला अभी भी चर्चा में हैं। इसी मामले को लेकर रुड़की के भगवानपुर में खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को घी के फर्म पर छापा मारा।
Uttarakhand Ghee Factory Raid

Uttarakhand Ghee Factory Raid: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में मिलावट का मामला अभी भी चर्चा में हैं। इसी मामले को लेकर रुड़की के भगवानपुर में खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को घी के फर्म पर छापा मारा।

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम छापुर शेर अफगानपुर के पास भोले बाबा ऑरेगेनिग डेरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी घी बनाने की सूचना पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में प्रोडक्शन बंद पाया गया है। टीम के अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन को कागजात दिखाने के लिए निर्देश दिए हैं।

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू वाले प्रसाद मे मिलावट होने के मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम के अधिकारी योगेंद्र भंडारी व महिमानन्द जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने फैक्ट्री में पहुंचकर छापेमारी की।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत मिल रही थी कि इस कंपनी में जो देसी घी बनाया जा रहा है, उसमें मिलावट की जा रही है।

लेकिन जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फैक्ट्री पहुंची, तो वहां किसी तरह का कोई भी प्रोडक्ट बनता हुआ नहीं मिला। वहां पर बस खाली रैपर और डब्बे रखे हुए थे।

वहीं टीम को कंपनी में दो वर्कर मिले, जिनसे जानकारी ली गई तो कर्मचारियों ने बताया कि एक महीने से कम्पनी में कोई प्रोडक्शन नहीं हो रहा है, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कंपनी को कागजात दिखाने के लिए कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और वह भी अपनी तरफ से रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय टीम को भेजेंगे।

ये भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार को बड़ी राहत, दिल्ली की अदालत ने दी जमानत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा