Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुलगाम में मुठभेड़: आतंकी कमांडर बासित डार समेत दो ढेर

Poonch Terrorist Attack | Terrorist Attack | Poonch

दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के ही मुखौटा संगठन टीआरएफ का कमांडर बासित अहमद डार था, जिसपर श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और अल्पसंख्यकों पर हमलों सहित 18 से अधिक मामले दर्ज थे।

आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने कहा कि सोमवार को रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम और सुरक्षा बलों ने मिलकर घेराबंदी की। इसी के चलते मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें कुलगाम के रेडवानी के प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन का शीर्ष कमांडर बासित डार ढेर हो गया, जिसके ऊपर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा एक और आतंकवादी मारा गया।

आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि विस्फोटकों का मलबा हटाने के काम किया जा रहा है। साथ ही दूसरे मारे गए आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग