श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J&k Encounter: उधमपुर-कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

J&k Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और कठुआ जिलों के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है।
J&k Encounter

J&k Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और कठुआ जिलों के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

मुठभेड़ की शुरुआत के बाद से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी थी। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। उधमपुर और कठुआ जिलें में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

इलाके में भारी बारिश के बावजूद सुरक्षाबल आतंकवादियों को ढूंढने में सफल रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।

इस ऑपरेशन में सेना की 1 पैरा, 22 गढ़वाल राइफल्स और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस शामिल है।

पाकिस्तान पहले भी कर चुका है कई हमले

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में 18 सितंबर से चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से पहले पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ गई हैं। 18 सितंबर को पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा, जिसमें किश्तवाड़ व रामबन की आठ, डोडा,  दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम व शोपियां की 16 सीटें शामिल हैं। पिछले 2 महीने में जम्मू संभाग के पुंछ, डोडा, राजोरी, कठुआ, रियासी व उधमपुर में कई हमले हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 आतंकवादी किए ढेर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा