Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पश्चिम बंगाल : राशन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

corruption-has-engulfed-entire-west-bengal-ed

पश्चिम बंगाल में मंगलवार की सुबह ईडी का एक्शन देखने को मिला है। बंगाल में हुए राशन घोटाले केस में ईडी ने छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभी छह अलग-अलग ठिकानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों का हवाला कारोबारियों से कनेक्शन सामने आ रहा है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। एक मंत्री के करीब के यहां भी छापेमारी की बात चल रही है हालांकि, अभी तक किसी भी मंत्री का नाम सामने नहीं आया है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय बलों के साथ ईडी की टीमों ने साल्ट लेक, काइखली, मिर्जा गालिब स्ट्रीट, हावड़ा और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि व्यवसायी और घोटाले में पहले गिरफ्तार किए गए लोगों से करीबी जुड़े लोग शामिल हैं।अधिकारी के मुताबिक, नये छापे राशन वितरण घोटाले से जुड़े हैं। हमें पहले ही गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद इन लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली है।

कुछ समय से बंगाल में राशन वितरण में घोटाले की बात कही जा रही थी, इसी को लेकर ये छापेमारी की गई है। इस बार राशन घोटाला के आरोपियों का हवाला कारोबारियों के साथ कनेक्शन सामने आया है, जिसे लेकर ईडी ने एक्शन लिया है. भारतीय करेंसी को विदेशी मुद्रा में बदलाव करके विदेश भेजने का मामला है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप