Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

ED ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है।
ED Raid on Amanatullah Khan| SHRESHTH BHARAT

ED Raid On Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को आज यानी सोमवार को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। ED ने उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है।

बता दें कि आज सुबह ही विधायक अमानतुल्लाह खान ने ED के उनके घर में छापेमारी की जानकारी दी थी। अमानतुल्लाह खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी थी। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया था कि सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर आई है। मुझे और AAP के नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। क्या ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही कब तक चलेगी?

पुणे में NCP के पूर्व कॉरपोरेटर की हत्या, कत्ल से पहले गुल हुई थी बिजली

इस मामले में अमानतुल्लाह खान पर हुई कार्रवाई

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर ये आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध तरीके से 32 लोगों की भर्ती करवाई थी। उन्होंने फंड का गलत इस्तेमाल किया था। इसी संबंध में ED आज उनके घर पहुंची थी।

यूपी में ढाई साल की मासूम को खूंखार भेड़िए ने बनाया शिकार, CM योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

बता दें कि CBI ने भी इस मामले में FIR दर्ज की है। दिल्ली पुलिस में भी तीन शिकायतें दर्ज हैं। इस मामले की जांच ED कर रही है। ED ने इस संबंध में उनसे से कई बार पूछताछ भी की है (ED Raid on Amanatullah Khan)।

पिछले एक साल में AAP के कई वरिष्ठ नेता शराब घोटाले या इससे जुड़े मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम से लेकर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह कई बड़े नेताओं का नाम भी शामिल है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग