Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP को समर्थन देंगे बाहुबली धनंजय सिंह, पीएम मोदी व सीएम योगी की तारीफ की

Dhananjay Singh | BJP Jaunpur | BJP | Loksabha Election

Lok Sabha Election: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने अपने समर्थकों को ये बता दिया है कि वह लोकसभा चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे। मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है और इसके साथ ही वे अब बीजेपी सरकार बनाने में जुट चुके हैं। सिकरारा इलाके के एक इंटर कॉलेज कैंपस में पूर्व सांसद ने समर्थकों के साथ बैठक का आयोजन किया था, जहां लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने पर सहमति बनी।

उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों को बताया कि उनके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। वे 2002 से सत्ता पक्ष का विरोध झेल रहे हैं। टिकट कटने पर साथी आहत थे लेकिन यह सब राजनीति का हिस्सा है। राजनीति में हमेशा पक्ष और विपक्ष रहा है। सदन में भी किसी फैसले पर या तो हम पक्ष में वोट करते हैं या विपक्ष में। यहां तटस्थ रहने की स्थिति नहीं होती।

इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आज मेरे साथ जो लोग हैं, उनका झुकाव भाजपा की तरफ है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। आने वाले दिनों में मेरी पत्नी श्रीकला भाजपा ज्वॉइन कर सकती हैं। अगर वह भाजपा में जाती हैं तो यह उनका निजी फैसला होगा, मुझे कोई ऐतराज नहीं है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर सीट से बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया था लेकिन कुछ दिन बाद उनका टिकट काट दिया था और उनकी जगह श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। धनंजय सिंह के इस निर्णय से एक बार फिर से जौनपुर की सियासत गर्मा गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर