Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Aadhaar Card Free Update: फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ी

Aadhaar Card Update Deadline Extended: आधार कार्ड होल्डर्स के लिए UIDAI ने एक बड़ी राहत दी है। अगर अभी तक आप अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो चिंता ना करें, क्योकि UIDAI ने इसकी तारीख को और आगे बढ़ा दिया है।
Aadhaar Card Update Deadline Extended

Aadhaar Card Update Deadline Extended: आधार कार्ड होल्डर्स के लिए UIDAI ने एक बड़ी राहत दी है। अगर अभी तक आप अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो चिंता ना करें, क्योकि UIDAI ने इसकी तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। वहीं, शनिवार को UIDAI ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है कि आधार कार्ड को फ्री में कब तक अपडेट किया जा सकेगा।

14 दिसंबर, 2024 तक बढ़ गई डेडलाइन

UIDAI ने शनिवार को एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि 14 सितंबर, 2024 को फ्री में आधार अपडेट की अवधि खत्म हो रही थी। अब इस डेडलाइन को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसको अब 14 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया है। UIDAI ने सभी आधार कार्ड होल्डर्स को यह सलाह दी थी कि वह अपने 10 साल या उससे पुराने बने आधार कार्ड में सभी जानकारी को अपडेट किया जा सके। इसके लिए संस्था ने फ्री आधार अपडेट करने की फैसिलिटी शुरू की थी, जिसकी डेडलाइन को पहले भी कई बार बढ़ाया जा चुका था। फिर इसे एक बार और बढ़ाया गया है।

केवल ऑनलाइन अपडेट पर मिलेगी फैसिलिटी

UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम के जरिए मिलेगी। ऐसे में माई आधार पोर्टल या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं। आइरिस और बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा।

फ्री में इस तरह आधार करें अपडेट

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक बेवसाइट https://uidai.gov.in/  पर जाएं।
  • होमपेज के माई आधार पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन कर लें।
  • इसके बाद जरूरत के डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • दस्तावेज को अपलोड करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आखिरी में 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें- शर्मसार! तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही