Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन

Mahayuti Alliance: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का महायुति गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श कर रहा है।
Mahayuti alliance

Mahayuti Alliance: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का महायुति गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श कर रहा है।

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीट हैं, जिनमें से भाजपा 140 से 150 सीटों, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना 80 सीटों और पवार की एनसीपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, छोटे सहयोगियों के लिए 3 सीटें छोड़ी गईं है।

इस चुनाव में एनडीए महायुति गठबंधन का मुकाबला विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी के साथ होगा। विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शरद पवार के नेतृत्व वाला गुट एनसीपी शामिल है।

लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें राज्य की 48 सीटों में से 30 पर जीत हासिल की थी। वहीं, महायुति जिसने 17 सीट जीती थीं। इस चुनाव में महायुति वापसी करना चाहेगी।

2019 के महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा और अविभाजित शिवसेना के गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी। उसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद हो गए और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

2022 में शिवसेना के शीर्ष नेता एकनाथ शिंदे ने विद्रोह किया और उद्धव ठाकरे सरकार को गिरा दिया। इसके बाद शिंदे ने राज्य सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया। महा विकास अघाड़ी को एक और झटका तब लगा जब एनसीपी नेता अजित पवार ने अपने चाचा और दिग्गज राजनेता शरद पवार के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया।

ये भी पढ़ें- SC के आदेश से डॉक्टर नाखुश, कहा- जब तक न्याय नहीं तब तक काम नहीं

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग