Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केंद्र सरकार की 1873 परियोजनाओं में से 449 की लागत बढ़ी, क्या है वजह?

ministry of statistics and program implementation | HIGH WAY | central government | SHRESHTH BHARAT

Ministry of Statistics and Program Implementation ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक के खर्च वाली 1,873 में से 449 परियोजनाओं की लागत तय अनुमान से 5.01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि 779 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं।

परियोजनाओं की लागत में 5,01,323.33 करोड़ रुपये का इजाफा

पहले 1,873 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 26,87,535.69 करोड़ रुपये थी। अब इनकी लागत 31,88,859.02 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इससे पता चलता है कि इनकी लागत में 5,01,323.33 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

देरी से चल रही परियोजनाओं की संख्या में होगी कमी

मंत्रालय ने कहा कि अगर परियोजनाओं के पूरा होने की हालिया समय सीमा के हिसाब से देखें तो देरी से चल रही परियोजनाओं की संख्या कम होकर 567 पर आ जाएगी। 779 परियोजनाओं में से 202 एक से 12 महीने, 181 परियोजनाएं 13 से 24 महीने, 277 परियोजनाएं 25 से 60 महीने व 119 परियोजनाएं 60 माह से अधिक की देरी से चल रही हैं। 779 परियोजनाओं में देरी का औसत 36.04 माह है।

परियोजनाओं में देरी की क्या है वजह?

मंत्रालय ने बताया कि इन परियोजनाओं की देरी में भूमि अधिग्रहण में विलंब, पर्यावरण और वन विभाग की मंजूरियां मिलने में देरी प्रमुख के कारण है। इसके अलावा, परियोजना का वित्तपोषण, परियोजना की संभावनाओं में बदलाव, निविदा प्रक्रिया में देरी, ठेके देने व उपकरण मंगाने में देरी, कानूनी व अन्य दिक्कतें, अप्रत्याशित भू-परिवर्तन आदि की वजह से भी इन परियोजनाओं में विलंब का कारण बताया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा