श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम योगी ने 7720 लेखपालों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- युवाओं को देश पर भरोसा

CM Yogi Distributes Appointment Letters To Lekhpal

CM Yogi Distributes Appointment Letters To Lekhpal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित मिशन रोजगार (Mission Rojgar) कार्यक्रम में यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा चयनित 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही सीएम योगी ने नवचयनित लेखपालों को उनके कर्तव्यों के प्रति आगाह किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि युवाओं का सरकार पर भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज हम प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के परिणाम भी देख रहे हैं। हमारे पास 30 लाख रुपये के प्रस्ताव हैं, जिन्हें जमीन पर लागू किया जा रहा है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल विकसित हुआ है, एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही हमने 1.60 लाख से अधिक युवाओं को उनके अपने स्थान पर रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दर तेजी से कम हुई है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश देश की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। आज प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लोग आज उत्तर प्रदेश के युवाओं की क्षमता को पहचानते हैं।

आरोपी मिहिर के पिता को शिवसेना ने पद से हटाया, सीएम के आदेश पर लिया गया एक्शन

‘कुछ लोगों की आदत होती है अच्छे काम में रोड़ा अटकाना’

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है अच्छे काम में रोड़ा अटकाना। नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण में रोड़ा अटकाने की कोशिश की गई, लेकिन राजस्व विभाग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक गया। आज 7720 नवचयनित युवाओं को ये नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी से पहले किस भारतीय प्रधानमंत्री ने किया था ऑस्ट्रिया का दौरा

‘चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी’

सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले की तस्वीर सभी ने देखी है। लेखपालों के आधे पद खाली पड़े थे, क्योंकि भर्ती नहीं होती थी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। उन्होंने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है, जिसका युवा बाहर कहीं जाता था, तो उसे पहले ही साइड कर दिया जाता था। कुछ जिलों की छवि तो ऐसी बना दी गई थी कि लोग नौकरी की बात तो दूर होटल और धर्माशाला में भी जगह नहीं देते थे। आज युवा कहीं भी जाएगा बड़े सम्मान की निगाहों से देखा जाता है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि यह नए उत्तर प्रदेश का नया युवा है, इसकी प्रतिभा का लोहा दुनिया मान रही है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि UPSSSC द्वारा चयनित 7,720 लेखपालों को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जनता की सेवा में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज