Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मध्य प्रदेश सरकार का नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, 20% बढ़ा मानदेय

CM Mohan Yadav Government: मध्य प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका मानदेय 20% बढ़ा दिया है। सीएम के इस एलान के बाद इसका फायदा वहां के महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को होगा।
CM Mohan Yadav Government

CM Mohan Yadav Government: मध्य प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका मानदेय 20% बढ़ा दिया है। सीएम के इस एलान के बाद इसका फायदा वहां के महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को होगा। नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने का एलान भोपाल के सीएम हाउस में की गईं।

बता दें, सीएम यादव ने ‘देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के दौरान कई अहम घोषणाएं भी की। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हमारी अपनी बहनों के जो भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, सभी के मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाती है।”

ये भी पढ़ें- Rajasthan: छह सीटों पर होगा उपचुनाव, बीजेपी-कांग्रेस में से किसका दावा मजबूत?

सीएम ने आगे कहा, ”जो भी चुना गया है, ये हमारे उस विश्वास को बढ़ाने के लिए है, जिसके भरोसे हमने 50 फीसदी आरक्षण दिया था। आज के बाद अगले महीने से नगरपालिका, निगम और महापौर का मानदेय 22 हजार से बढ़कर 26 हजार 400 हो जाएगा। उपाध्यक्ष का मानदेय 18 हजार से बढ़कर 21 हजार 600 रुपये हो जाएगा। पार्षद का मानदेय 12 हजार से बढ़कर नगर निगम में 14 हजार 400 प्रति माह हो जाएगा।

वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष का मानदेय 6 हजार से बढ़कर 7 हजार 200 हो जाएगा। उपाध्यक्ष का मानदेय 4 हजार 800 से बढ़ाकर 5 हजार 760 रुपये प्रति माह होगा। इसी प्रकार नगरपालिका में पार्षद का मानदेय 3 हजार 600 से बढ़कर 4 हजार 320 रुपया हो जाएगा।

वहीं, नगर परिषद के अध्यक्ष का मानदेय 4 हजार 800 से बढ़ाकर 5 हजार 760 रुपये प्रति माह किया गया है। उपाध्यक्ष का मानदेय भी इसी प्रकार 4 हजार 200 से बढ़ाकर 5 हजार 40 रुपया प्रति माह किया गया। नगर परिषद के पार्षदों का मानदेय 2 हजार 800 से बढ़ाकर 3 हजार 360 रुपये किया गया।

ये भी पढ़ें- अब मधुमेह का होगा खात्मा, गया के ब्रह्मयोनी पहाड़ी पर मिला ‘गुड़मार’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड