Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास निधन, CM योगी ने जताया दुख

Acharya Satyendra Das Death: राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने लखनऊ PGI अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Acharya Satyendra Das Death

Acharya Satyendra Das Death: राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने लखनऊ PGI अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी के दिन ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में एडमिट कराया था।

दरअसल, आचार्य सत्येंद्र दास ने शिष्य प्रदीप दास ने उनके निधन की जनकारी दी। उन्होंने बताया कि आचार्य सत्येंद्र दास लंबे से सम. से बीमारी से लड़ रहे थे, लेकिन आज लखनऊ ने पीजीआई अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर को अस्पताल से लेकर शिष्य अयोध्या के लिए निकल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आचार्य सत्येंद्र दास का अतिंम संस्कार अयोध्या में 13 फरवरी को सरयू नदी के किनारे किया जाएगा। हाल ही में PGI ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारिया थी।

सीएम योगी ने जताया दुख

आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं सामाजिक व आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

अस्पताल ने जारी किया बयान

एसजीपीजीआई ने एक बयान में कहा, ‘श्री सत्येंद्र दास जी को स्ट्रोक हुआ है। उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप है और वे फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे पीजीआई प्रशासन के अधिकारी PRO ने बताया कि सुबह उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली।

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी रमेश दास जी ने कहा, “आज सभी संत और भगवान राम के भक्त दुखी हैं।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग