Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CG Weather Update: इस दिन होगी छत्तीसगढ़ में बारिश, अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कई दिनों से मध्य और दक्षिणी भागों में तेजी से हो रही बारिश की गतिविधि कम हो गई है, जबकि सरगुजा संभाग में कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने सरगुजा के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कई दिनों से मध्य और दक्षिणी भागों में तेजी से हो रही बारिश की गतिविधि कम हो गई है, जबकि सरगुजा संभाग में कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने सरगुजा के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कही बड़ी बात

मौसम विभाग ने बताया, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्री गंगानगर, दिल्ली, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के सरगुजा संभाग में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम कमजोर हो गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के गस एटकिंसन बने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ, इस भारतीय को छोड़ा पीछे

रविवार को रायपुर में हुई अच्छी बारिश

बता दें, कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर में अच्छी बारिश देखने को मिली थी, जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया था। वहीं, आज यानी सोमवार को ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। शाम तक बादल गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग