Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केंद्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 8वें वेतन आयोग को मिली मंजूरी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है और केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी गई है।
8th Pay Commission

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है और केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनधारी 8वें वेतन आयोग का बहुत ही बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे, जोकि सरकार ने आज यानि 16 जनवरी को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि जल्द ही इसके लिए कमिटी का गठन किया जाएगा और 8वें वेतन आयोग को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई और पीएम मोदी की अध्यक्षता में इस फैसले पर मंजूरी मिली।

लंबे समय से था इंतेजार

दरअसल, 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों ने कैबिनेट सचिव से मांग की थी और संगठन सरकार के सामने 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर दबाव बना रहे थे। पिछले बजट के बाद जब वित्त सचिव टीवी सोमनाथन से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि अभी इस काम के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है।

7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से हुआ था लागू

बता दें कि देश में 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से लागू हुआ थ। इससे लगभग 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ पहुंचा था। हर 10 साल में वेतन आयोग लागू किया जाता है ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 1 जनवरी, 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू कर देगी।

7वें वेतन के लिए कब हुआ था आयोग का गठन?

वहीं, सातवें वेतन आयोग का गठन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 28 फरवरी 2014 को किया गया था। सातवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशें उसके करीब डेढ़ साल बाद नवंबर 2015 में केंद्र सरकार को सौंप दी थी। उसके बाद 1 जनवरी 2016 से 7वें वेतन आयोग कर दिया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड