Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘150 सीटों पर सिमटेगी BJP’, राहुल गांधी का दावा- हम मिटाएंगे गरीबी

RAHUL GANDHI | AKHILESH YADAV | CONGRESS | SP | SHRESHTH BHARAT

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन करने का दावा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की तुलना में इंडिया गठबंधन को सीटों पर बढ़त मिलेगी। राहुल गांधी ने ये दावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 150 सीटों पर सिमट जाएगी।

राहुल ने कहा, मैं सीटों की भविष्यवाणी नहीं करता। 15-20 दिन पहले मैं सोच रहा था कि भाजपा लगभग 180 सीटें जीतेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि वह 150 सीटों पर ही सिमट जाएगी। हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि हम बेहतर कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मजबूत गठबंधन के साथ हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वह अमेठी या रायबरेली से आम चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में सभी उम्मीदवारों के चयन का फैसला सीईसी द्वारा लिया जाता है।

भाजपा के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के बारे में बताते हुए गांधी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने नोटबंदी, गलत जीएसटी लागू करके और अडानी जैसे बड़े अरबपतियों का समर्थन करके रोजगार पैदा करने के सिस्टम को कमजोर कर दिया है।

हमारा पहला काम  होगा कि हम फिर से रोजगार को मजबूत करेंगे और उसके लिए हमने अपने घोषणापत्र में बताया है। हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे और हम युवाओं के बैंक खातों में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा करेंगे। हम पेपर लीक के लिए भी अलग से कानून बनाएंगे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की बातों को समाजवादी पार्टी प्रमुख ने भी दोहराते हुए कहा कि, इंडिया ब्लॉक लोगों के लिए एक आशा बनकर उभरा है। गठबंधन चुनाव से नई उम्मीद है और जैसा कि राहुल जी ने कहा कि उनके घोषणापत्र में कई चीजें हैं जिससे गरीबी को खत्म किया जा सकता है। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जिस दिन हमारे देश के किसान खुशहाल हो जाएंगे। जिस दिन देश के किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलना शुरू हो जाएगा, जिस दिन भारत सरकार किसानों की आय बढ़ेगी, तब गरीबी दूर हो जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग