श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी

Jammu and Kashmir Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्त कर दी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के नाम का एलान किया।
Jammu and Kashmir assembly elections

Jammu and Kashmir Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्त कर दी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के नाम का एलान किया।

बता दें कि चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। विधानसभा की 90 सीटों पर 3 चरण में मतदान किया जाएगा। चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें से 3.71 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी और 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

आखिरी बार चुनाव 2014 में चुनाव हुए

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच