Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बर्थडे पर केक ने ही ले ली 10 साल की मासूम की जान! 3 लोग गिरफ्तार

manvi death after eating birthday cake

Patiala: पटियाला से एक हैरान करने वाली दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां अपने ही बर्थडे का केक काटने के कुछ देर बाद बर्थडे गर्ल की मौत हो गई। 10 साल की लड़की ने अपना केक खाया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। लड़की का नाम मानवी है। इस केक को खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत भी खराब हो गई थी।

केक बना काल!

इस घटना के बाद साफ है कि इस केक में ही कोई गड़बड़ी थी। पुलिस ने केक की दुकान पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इसके लिए भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों बेकरी में काम करते थे।

बेकरी का मालिक अभी भी फरार है। केक से सैंपल की जांच आज यानी 1 अप्रैल को डीएचओ द्वारा की जाएगी। ये केक कान्हा 246 पीली सड़क रोड वाली दुकान से लिया गया था। लेकिन जब पुलिस इस पते पर पहुंची तो उनको वहां इंडिया बेकरी के नाम से एक दुकान मिली।

Zomato से ऑर्डर किया था केक

इंडिया बेकरी से पुलिस को पता चला कि यहां से कोई केक ऑर्डर नहीं हुआ है। इसके बाद जब पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जोमैटो एप से फिर उसी जगह से केक ऑर्डर किया तब आरोपी पकड़ में आए।

पटियाला के सिविल सर्जन डॉ. रमिंदर कौर ने सैंपलिंग के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब डीएचओ एक्शन लेगा। 31 मार्च को इस मामले को नए सिविल सर्जन देखेंगे।

इसके अलावा पटियाला के थाना अनाज मंडी के एएसआई पवित्र सिंह ने बताया कि मानवी के बर्थडे केक का टुकड़ा जब्त कर लिया गया है। इसकी जांच की जाएगी और जल्दी ही रिपोर्ट भी सामने आ जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार