Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी गिरफ्तार, पुलिस ने हुक्का पार्लर पर की थी रेड

Munawar Farooqui arrested

Munawar Farooqui arrested: मुंबई पुलिस ने बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी पर कार्रवाई की है। मुनव्वर फारुकी न केवल बिग बॉस के विजेता है बल्कि वह एक स्टैंड अप कॉमेडियन भी हैं। पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर फारूकी को अपनी हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को इस पार्लर में तंबाकू के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी जिसके बाद वहां छापेमारी की गई। जो लोग हिरासत में लिए गए हैं उसमें मुनव्वर फारूकी का भी नाम है। छापेमारी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि हुक्का के नाम पर यहां तंबाकू का इस्तेमाल होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मुंबई में इस हुक्का बार पर रेड की गई।

छापेमारी के दौरान जो चीजें मिली हैं उसकी जांच हुई है। इसके बाद संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल हैं। यह मामला मुंबई के फोर्ट इलाके का है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुनव्वर फारुकी और बाकी 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल रहा कर दिया गया है। हालांकि इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया है कि इस इलाके में हुक्का पार्लर अवैध तौर पर चलाए जा रहा था। जब रेड की गई तो 4400 रुपये कैश मिले जबकि ₹13500 की कीमत के 9 हुक्का पॉट भी जब्त किए गए।

बता दें इस मामले में पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एयरपोर्ट पर हैं। फोटो का कैप्शन है कि, काफी थक गया हूं लेकिन फिर भी ट्रेवल कर रहा हूं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा