Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PNB धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FD पर बढ़ाई ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक ने निवेश करने वाले ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदली हुईं दरें 10 जून 2024 से लागू भी हो गई...
PNB | pnb change fixed deposit rate | SHRESHTH BHARAT

Punjab National Bank: बैंकों में समय-समय पर एफडी पर ब्याज दरें घटती और बढ़ती रहती हैं। कभी-कभी बैंके निवेशकों को ध्यान में रखकर एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाती भी हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने निवेश करने वाले ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदली हुईं दरें 10 जून 2024 से लागू भी हो गई हैं। यह दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी की है। इसका मतलब कि अब निवेशक एफडी में 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं।  

बता दें, पंजाब नेशनल बैंक निवेशकों को 7 दिन से लेकर 10 सालों की एफडी देता है। बैंक एफडी पर 3.50 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा बैंक सीनियर सिटीजन को 4 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, पीएनबी 80 साल से अधिक के उम्र के निवेशकों को 8.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन : आम जनता के लिए 3.50 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन :  आम जनता के लिए 6.25 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75 प्रतिशत

300 दिन :  आम जनता के लिए 7.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.55 प्रतिशत

1 साल : आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25 प्रतिशत

1 साल से अधिक से 399 दिन : आम जनता के लिए 6.80, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.30 प्रतिशत

400 दिन : आम जनता के लिए 7.25, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75

400 से 2 साल : आम जनता के लिए 6.80, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.30

2 साल से अधिक 3 साल तक : आम जनता के लिए 7.00, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50

1204 दिन : आम जनता के लिए 6.40, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.90

1895 दिन : आम जनता के लिए 6.35, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.85

3 साल से अधिक 5 साल तक : आम जनता के लिए 6.40, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.00

5 साल से 10 साल तक : आम जनता के लिए 6.50, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.30

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा