श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगी बांग्लादेश की PM शेख हसीना, होगी ये अहम चर्चा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कल यानी 21 जून को भारत दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। हसीना पीएम मोदी के निमंत्रण पर यहां आ रही हैं। उनका यह दौरा एक राजकीय दौरा होगा और 21-22 जून तक होगा...
pm modi meeting with Bangladesh prime minister Sheikh Hasina know important here in detail


Sheikh Hasina India Visit: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कल यानी 21 जून को भारत दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। हसीना पीएम मोदी के निमंत्रण पर यहां आ रही हैं। उनका यह दौरा एक राजकीय दौरा होगा और 21-22 जून तक होगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उनका पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने का कार्यक्रम है। 

इस विषय पर होगी गहन चर्चा

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के आगामी भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों पर बात होगी। हसीना और पीएम मोदी के बीच इस बात पर चर्चा होगी कि भारत-बांग्लादेश के संबंधों में मज़बूती कैसे लाए। इसके अलावा कई अहम विषयों पर पीएम मोदी और हसीना बातचीत करेंगे। वहीं, कई सेक्टर्स में भारत और बांग्लादेश के बीच पार्टनरशिप भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- इटली में पीएम मोदी का ऐसे हुआ वेलकम, G-7 शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

शपथ ग्रहण समारोह में हुई थीं शामिल (Sheikh Hasina India Visit)

बता दें कि इससे पहले शेख हसीना हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं थीं। राजधानी दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था। उनके अलावा सात अन्य देशों के बड़े नेता और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता भी इस समारोह का हिस्सा थे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल