Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Air India Express: 25 कर्मचारी निष्कासित, सामूहिक छुट्टी पर गए स्टाफ पर कार्रवाई

Air India Express serves termination notice to cabin crew who reported sick leave

Air India Express Flights: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सामूहिक छुट्टी पर गए स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करते हुए 25 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है। हाल ही में Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। इस बारे में बताया गया कि ऐसा केबिन क्रू सदस्यों के बीमार होने की वजह से हुआ है। आखिरी मिनट पर Sick Leave लेने की वजह से कई फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा था।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्या कहा?

Air India Express की ओर से मीडिया में कहा गया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस मैनेजमेंट पायलट और क्रू मेंबर्स तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। Air India Express के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारे केबिन क्रू के एक वर्ग ने मंगलवार को रात को फ्लाइट्स के रवाना होने से कुछ ही समय पहले बीमार होने की सूचना दी। इससे उड़ान में देरी हुई। कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारी टीमें समस्या का हल ढूंढ़ने में लगी हुई हैं।

एयरलाइन ने मांगी माफी

Air India Express के प्रवक्ता ने कहा फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से हम यात्रियों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हम हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले का हल निकाल लिया जाएगा। फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा या दूसरी फ्लाइट्स का ऑप्सन दिया जाएगा।

कई यात्रियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फ्लाइट अचानक रद्द होने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें फ्लाइट के कैंसिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कुछ यूजर्स ने एक्स पर कहा कि जब वे एयरपोर्ट पर पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में कहा कि किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया सूचित करें कि परिचालन कारणों से आपकी उड़ान रद्द कर दी गई है।

एयरलाइन पायलट ने क्या आरोप लगाया?

सूत्रों के मुताबिक, Air India Express के पायलट दल ने आरोप लगाया है कि टाटा समूह के साथ विलय के बाद कर्मचारियों के साथ बर्ताव में समानता की कमी थी। कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि उनके साथ ठीक से बर्ताव नहीं किया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि कुछ स्टाफ सदस्यों को इंटरव्यू पास करने के बावजूद कम पैसे में नौकरी की पेशकश की गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती