Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की।
Sheikh khaled bin mohamed bin zayed al nahyan

Crown Prince of Abu Dhabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों नेता भारत और यूएई के बीच संबंधों के संपूर्ण स्पेक्ट्रम पर चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी के साथ इस बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

राजघाट पर महात्मा गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राजघाट में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। बैठक करने से पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे से बातचीत की। भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण स्पेक्ट्रम और सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों पर चर्चा हुई।”

8 सितंबर को पहुंचे थे भारत

शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान 8 सितंबर को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उनके आगमन पर क्राउन प्रिंस की स्वागत किया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उतरने के बाद उनका औपचारिक स्वागत भी किया गया।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “यह मुलाकात ऐतिहासिक संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। महामहिम शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।”

शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पीएम मोदी के निमंत्रण पर 9-10 सितंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

अपनी भारत यात्रा के दौरान, उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का कार्यक्रम है। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस 10 सितंबर को एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे, इस फोरम में दोनों देशों के कारोबारी नेता भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी, राजनीतिक, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंध बेहतर हुए हैं।”

पीएम मोदी ने इसी साल यूएई का दौरा किया था। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत और यूएई के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी और आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किया गया था।

ये भी पढ़ें- सबूतों से हुई… कोलकत्ता केस में CBI अधिकारी का बड़ा बयान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही