Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AAP ने जारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

AAP Candidates Second List: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। आप ने बीजेपी-कांग्रेस के बागी नेताओं को उम्मीदवार बनाया है।
AAP Candidates Second List

AAP Candidates Second List: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। आप ने बीजेपी-कांग्रेस के बागी नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। बरवाला से बीजेपी के बागी छत्रपाल सिंह को मैदान में उतारा गया है। थानेसर से बीजेपी के बागी कृष्ण बजाज और बावल से कांग्रेस के बागी जवाहर लाल को टिकट दिया गया है।

वहीं, साढौरा सीट से रीटा बामणिया, इंद्री से हवा सिंह, रतिया से मुख्यतियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता और तिगांव से आभाष चंदेला को टिकट दिया गया है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

AAP ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांढा, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया सीट से हैप्पी रैना, भिवानी से इंदु शर्मा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फौजदार को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें- Haryana Polls 2024: आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग