Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सफेद झूठ…! केजरीवाल की ‘मिठाई’ को AAP ने बताया BJP की साजिश

aap leader atishi new allegation against lg saxena said he said abusive words for me

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के खानपान पर ईडी के नए खुलासे से नई राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि अरविंद केजरीवाल अपने घर से बने खाने में आम, आलू-पूड़ी,  ज्यादा चीनी की चाय पी रहे हैं ताकि उनका शुगर लेवल हाई हो सके और इसके आधार पर उनको जमानत मिल सके।

ईडी का कहना है कि केजरीवाल की शुगर की जांच के लिए जेल में पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। इसके लिए AIIMS से भी सलाह ली जा रही है। ईडी द्वारा केजरीवाल पर लगाए आरोपों पर अब आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी ने पलटवार किया है।

अरविंद गंभीर शुगर के मरीज

दिल्ली सरकार में मिनिस्टर आतिशी का कहना है कि अपनी शुगर को कंट्रोल करने के लिए अरविंद केजरीवाल रोजाना 54 यूनिट इंसुलिन के ले रहे हैं। इंसुलिन की इतनी मात्रा तब ली जाती है जब आप शुगर के गंभीर मरीज हों। ऐसे में आप क्या खाते हैं, क्या एक्सरसाइज करते हैं, ये सब बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी वजह से कोर्ट ने केजरीवाल को घर से बना खाना खाने की इजाजत दी है।

बीजेपी का केजरीवाल को मारने का प्लान- आतिशी

आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टी ईडी के साथ मिलीभगत के जरिए केजरीवाल से घर का बना खाना छीनना चाहती है। ईडी ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं, मिठाई खा रहे हैं, ये बात पूरी तरह से सफेद झूठ है।

इस दौरान आतिशी ने यह तक कहा कि अगर भाजपा अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव में नहीं हरा पाई तो उनको जेल में मारने का प्लान बनाया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनको न्यायिक हिरासत में रखा गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पिछले महीने दिल्ली के कथित शराब घोटाले के तहत हुई है। ईडी का कहना है कि केजरीवाल इस घोटाले के सरगना थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा