Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चीन में गिरी Apple की सेल,‌ भारत‌ को ज्यादा भाव दे रही कंपनी

I PHONE | APPLE | INDIA | CHINA | SHRESHTH BHARAT

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में Apple की सेल गिर गई। इसके बाद से एप्पल अपने व्यापार को बढ़ाने की तरफ देख रहा है। इसी कड़ी में ऐपल ने भारत में अपने व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया है। बताया जा रहा है कि एप्पल जल्द ही भारत में तीन नए शहरों में नया एप्पल स्टोर ओपन कर सकता है। इसमें नोएडा, पुणे और बेंगलुरु के नाम शामिल है।

भारत में दो नए APPLE STORE

एप्पल ने पिछले साल ही भारत में अपने दो स्टोर ओपन किए थे। इसकी कामयाबी को देखते हुए एप्पल ने अपने बिजनेस को नई दिशा देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की माने तो एप्पल की महीने की कमाई करीब 16 से 17 करोड रुपए हो रही है। लॉन्च के बाद से ही एप्पल के भारत के स्टोर की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुंबई के स्टोर का रेवेन्यू दिल्ली वाले स्टोर से ज्यादा है। जबकि दिल्ली वाले स्टोर का रिस्पांस भी कंपनी को अच्छा खासा फायदा पहुंचा रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी ने फैसला किया है कि भारत में तीन अलग-अलग शहरों में अलग-अलग एप्पल के स्टोर खोले जाएंगे।

आईफोन की चीन में गिरी सेल

एक तरफ पूरी दुनिया में आईफोन की सेल लगातार बढ़ रही है तो वहीं चीन में आईफोन फोन की सेल में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछली तिमाही में आईफोन सेल में करीब 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स की माने तो आईफोन सेल में 19.9 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जिससे एप्पल की चिंताएं बढ़ गई हैं। अगर हम इसको आसान शब्दों में समझे तो इसका मतलब यह हुआ जहां पहले 100 आईफोन की बिक्री होती थी अब वहां पर 80 आईफोन ही बिक रहे हैं। चीन में फिलहाल हूआवे के फोन को काफी पसंद किया जा रहा है। चीन में आईफोन की सेल गिरी है तो इसका सीधा फायदा भारत को होना लाजमी है। इससे भारत की अहमियत बढ़ जाएगी। यही वजह है कि आने वाले समय में एप्पल कंपनी भारत में और स्टोर खोलने की योजना बना रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा