Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त

Mathura Train Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
Mathura Train Accident

Mathura Train Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इंजन के पीछे के करीब 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर हैं। ट्रैक को चालू करने का काम जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालगाड़ी नंबर एसटीपीबी झारखंड से सूरतगढ़ थर्मल प्लांट के लिए कोयला लेकर जा रही थी। इस गाड़ी में 59 डिब्बे थे। रात करीब 07:54 बजे जब यह गा़ड़ी वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन से करीब 800 मीटर आगे निकली तो गाड़ी पटरी से उतर गई। इंजन के पीछे के करीब 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे डिब्बे अप, डाउन और थर्ड लाइन पर भी गिरे और कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। इसके कारण मथुरा-दिल्ली के बीच यातायात ठप हो गया।

वहीं, मालगाड़ी पटरी से पलटने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। यह हादसा 7.54 बजे हुआ। करीब 8.12 बजे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि कई वैगन के पहिए तक टूटकर दूर जा गिरे। ऐसे में वह वैगन तो क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही उनमें भरा कोयला भी पूरे ट्रैक पर बिखर गया, जिसकी वजह से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रूट पूरी तरह बंद है। हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे घटनास्थल पर पहुंची रेलवे की टीम को राहत कार्य करने में भी दिक्कत आई। हालांकि, देर रात चौथी रेल लाइन से ट्रेनों को गुजारा गया। उधर, हादसे के बाद चालक भी दहशत में आ गए।

रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी

ये ट्रेनें हुईं निरस्त

12059 (कोटा -हज़रत निजामुद्दीन )
12060 (हज़रत निजामुद्दीन -कोटा)
20452 (नई दिल्ली-सोगरिया)
20451 (सोगरिया-नई दिल्ली)
12050 (हज़रत निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी)
12049 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हज़रत निजामुद्दीन)
12002 (नई दिल्ली-रानी कमलापति)
12001 (रानी कमलापति -नई दिल्ली)
20171 (रानी कमलापति -हज़रत निजामुद्दीन)
20172 (हज़रत निजामुद्दीन-रानी कमलापति)
22470 (हज़रत निजामुद्दीन-खजुराहो)
22469 (खजुराहो -हज़रत निजामुद्दीन)
11807 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा छावनी)
11808 (आगरा छावनी -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी)

सूर्या-बॉबी देओल की फिल्म कंगुआ अब 10 अक्टूबर नहीं, इस दिन होगी रिलीज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग