Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

23 मार्च का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा

bhagat singh

आज 23 मार्च है और आज की तारीख देश के लिए किए गए बलिदान में सबसे ऊपर मानी जाती है. आज के ही दिन 23 मार्च, 1931 को भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को अंग्रेजों ने फांसी दी थी. इसी वजह से इस तारीख को बलिदान का सबसे बड़ा दिन माना जाता है और इस पवित्र दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू का किया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इन्होंने भारत देश को आजाद कराने के लिए क्या कुछ नहीं किया. छोटी सी उम्र में ही देश की आजादी के लिए तीनों ने खुशी खुशी फांसी के फंदे को चूम लिया था. अंग्रेजों ने इन तीनों क्रांतिकारियों को लाहौर जेल में फांसी दी थी. इनका अंतिम संस्कार सतलज नदी के तट पर हुआ था

अंग्रेजी हुकूमत तीनों क्रांतिकारियों से डर गई थी. इन तीनों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुए सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे. इसके बाद इनको गिरफ्तार कर लिया गया था और इसके बाद इनको 23, मार्च, 1931 को फांसी दे दी गई थी. हालांकि इनकी फांसी 24 मार्च को होनी थी लेकिन अंग्रेजों ने देश में इनकी फांसी को लेकर उबल रहे गुस्से से डरकर इनको तय दिन से एक दिन पहले ही फांसी दे दी थी. भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म पंजाब के लायलपुर में 28 सितंबर 1907 को हुआ था. वहीं सुखदेव का जन्म भी पंजाब के लायलपुर में हुआ था ये जगह आज पाकिस्तान का हिस्सा है. भगत सिंह और सुखदेव में बचपन की दोस्ती थी, दोनों की पढ़ाई भी एक ही कॉलेज से हुई थी. देशभक्ति और क्रांतिकारी की भावना दोनों के दिल में बचपन से ही रही थी. महान स्वतंत्रता सेनानी राजगुरू का जन्म पुणे में हुआ था. आज का दिन शहीद दिवस और बलिदान दिवस है देश अपने सपूतों को कभी भी भूल नहीं पायेंगे.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा