श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पिता प्रेम गुप्ता ने स्थापित की नई परंपरा


भारतीय परंपरा के अनुसार बेटियां शादी के बाद पराई हो जाती हैं। एक बार बेटी की बिदाई हो जाए तो उसकी अर्थी ही पिता के घर वापस आती है। शादी के बाद अगर कोई बेटी घर आ जाए तो उसे ना तो उसके घरवाले अपनाते हैं और ना ही हमारा सभ्य समाज। यही सभ्य समाज शादी के बाद घर वापस आई बेटी को कलंक मानता है। पुराने ज़माने से यही विचारधारा चली आ रही है। लेकिन रांची के रहने वाले एक पिता ने समाज की सभी पुरानी घिसी पिटी परंपराओं को तोड़ कर एक नई मिसाल पेश की है। एक पिता अपनी बेटी की शादी के बाद घर वापसी की है और वो भी गाजे बाजे के साथ।

झारखंड की राजधानी रांची के कैलाश नगर में रहने वाले प्रेम गुप्ता ने अपनी बेटी साक्षी की शादी सचिन कुमार नाम के युवक के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। 28 अप्रैल 2022 को हुई इस शादी में गुप्ता जी ने लाखों का खर्चा भी किया था। बजरा के सर्वेश्वरी नगर के निवासी सचिन झारखंड बिजली वितरण निगम में अटिस्टेंट इंजीनियर है। प्रेम गुप्ता की मानें तो सचिन ने उनकी बेटी के साथ धोखा किया है। वो पहले से ही शादीशुदा है और उसने एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां कर रखी थीं। गुप्ता के मुताबिक उनकी बेटी साक्षी के साथ सचिन की तीसरी शादी थी। और शादी के बाद से वो पत्नी के साथ रहने की बजाए अपने माता-पिता के साथ अलग किराए के मकान में रहता था। यह बात साक्षी को लंबे समय तक खटकती रही। लेकिन फिर भी जैसे-तैसे साक्षी ने शादी का पहला साल पूरा किया।

एक साल पूरा होने पर वो अपनी शादी की सालगिरह मनाने ससुराल पहुंची तो उसे सचिन के लैपटॉप से पता चला कि वो पहले से ही शादीशुदा है। उसने एक नहीं बल्कि दो शादियां कर रखी थीं। पहले तो साक्षी को इस बात से गहरा झटका लगा। इसके बावजूद बहादुर लड़की ने अपना रिश्ता बचाने की सोची और ससुराल में ही रहने लगी। इस दौरान साक्षी ने उन दोनों लड़कियों से संपर्क किया जिनसे सचिन पहले ही शादी रचाए बैठा थाॉ।लेकिन उन दोनों लड़कियों ने बताया कि वो खुद सचिन के धोखे की शिकार थीं। वहीं सचिन का व्यवहार भी साक्षी के लिए अच्छा नहीं था। वो बार-बार तलाक मांगता था। जिसके बाद उसने सचिन से अलग होने का मन बना लिया। साक्षी ने अपने पिता को पूरी बात बताई तो उन्होने भी बेटी का साथ दिया और उसे संकट की घड़ी में अकेला छोड़ने की बजाए धूमधाम से गाजे बाजे के साथ घर वापस ले आए।

स्थानीय मीडिया से बात करने पर प्रेम गुप्ता ने बताया कि – हमारा पूरा परिवार चाहता था कि बेटी को धूमधाम से लाना है। जिस शौक और उम्मीदों के साथ उसकी विदाई की, उसी शौक और उम्मीद के साथ वापस लाना है। इस कदम से मेरी बेटी खुश है। उसने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है और अब अपने पैर पर खड़ी होगी। हम अपनी बेटी को पूरा सहयोग करेंगे। वहीं इस घटना के बाद साक्षी ने खुद अपना एक वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अपनी आपबीती के बारे में बताया।

साक्षी ने अपने वीडियो में बताया कि डिवोर्स से चुके लोगों को हमारा समाज किस नज़रिए से देखता है। साक्षी ने बताया कि कैसे हमारा समाज सिर्फ लड़कियों को ही बुरी नज़र से देखता है।

बेटी की घर वापसी के बाद प्रेम गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा- पिता जब बेटियों की शादी करते हैं तो बड़े धूमधाम से करते हैं। लाखों खर्च करते हैं। जब बेटी को परिवार अच्छा नहीं मिलता, पति अच्छा नहीं मिलता तो चुप हो जाते हैं। बेटी को जिस धूमधाम से विदा किया, उसी धूमधाम से वापस लाना चाहिए, क्योंकि बेटियां अनमोल है। गुप्ता जी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Parliament Budget Session 2025
अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों की चर्चा पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Exit Polls In Delhi Election
एग्जिट पोल के नतीजे आए सामने, इस पार्टी की बन रही सरकार!
Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील