Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमित शाह समेत कई नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग देखी

PM MODI| RAM MANDIR | SHRESHTH BHARAT

अमित शाह सहित कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नवनिर्मित मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण को लाइव देखा। देश में भव्य उत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के कोपिनेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद ढोल बजाया।
तो वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम में लाइव टेलीकास्ट देखा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के शिलज में और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में अपने आधिकारिक आवास पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम देखा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग देखी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पटाखे चलाए और खुशी जताई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम लला की मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में घंटे भर चले अनुष्ठान के बाद किया गया। प्रधानमंत्री लाल मुड़े हुए दुपट्टे पर चांदी का ‘छत्तर’ (छाता) रखकर मंदिर परिसर के अंदर गए। क्रीम रंग की धोती और पटका के साथ सुनहरा कुर्ता पहने, उन्होंने “प्राण प्रतिष्ठा समारोह” के लिए ‘संकल्प’ लिया और बाद में अनुष्ठान के लिए गर्भगृह में चले गए। अनुष्ठान के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गर्भगृह में मौजूद थे।

समारोह आयोजित होने पर भक्तों और मेहमानों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए और जब अभिषेक हुआ तो सेना के हेलीकॉप्टरों ने मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग