Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वैष्णो देवी जा रही थी बस, ट्रक से टकराई, 7 की मौत

हरियाणा के अंबाला में एक मिनी बस ट्रक से टकराई गई, जिसमें 7 लोगों को मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल...
BUS-TRUCK ACCIDENT | DEATH | Ambala-Delhi-Jammu National Highway | SHRESHTH BHARAT

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक मिनी बस ट्रक से टकराई गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा दिल्ली-जम्मू दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि मरने वाले सात लोग एक ही परिवार के हैं।

इस मामले पर पुलिस ने कहा है कि हाइवे पर ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगाया था जिस वजह से पीछे से आ रही मिनी बस उससे जा भिड़ी।

पुलिस ने जानकारी दी है कि यूपी के बुलंदशहर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे थे। ये सभी एक मिनी बस में सवार थे। इस हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने बताया कि अंधेरे में उनकी मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे मिनी बस की ट्रक से टक्कर हो गई।

इस हादसे पर अंबाला के पड़ाव थाने के एसएचओ दिलीप ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार अभी तक इस हादसे में सात की मौत हो चुकी है, जबकि कई की हालत बेहद गंभीर है। जिन लोगों की स्थिति ज्यादा गंभीर है उन्हें पास के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं, इस घटना में घायल लोगों में से कुछ का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है तो कुछ घायलों को उनकी हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज