Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैंसर की चपेट में 40 साल से कम उम्र के पुरुष! नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई स्टडी के अनुसार, महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में कैंसर की समस्या ज्यादा देखी गई है। कैंसर पेसेंट में 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में 40 प्रतिशत मरीज महिलाएं हैं, जबकि 60 प्रतिशत पुरूष शामिल हैं।
Untitled design - 2024-05-28T124531.751

Cancer cases in youngsters in India: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसका सबसे ज्यादा शिकार युवा हो रहे हैं। एक स्टडी के मुताबिक, भारत में कैंसर की चपेट में युवा आ रहे हैं। देश में कैंसर के पेसेंट में 20 प्रतिशत से अधिक 40 साल से कम उम्र के लोग हैं। दिल्ली के ‘कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन’ ने कैंसर पर एक स्टडी की है। आइए कैंसर की इस नई रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं…

पुरुषों में बढ़ रहा कैंसर

नई स्टडी के अनुसार, महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में कैंसर की समस्या ज्यादा देखी गई है। कैंसर पेसेंट में 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में 40 प्रतिशत मरीज महिलाएं हैं, जबकि 60 प्रतिशत पुरूष शामिल हैं। इनमें सिर में कैंसर और गले के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद कोलोन कैंसर, पेट में कैंसर और लीवर में कैंसर के मामलों की संख्या 16 फीसदी हैं। वहीं, ब्लड कैंसर के मामले 9 फीसदी और ब्रेस्ट कैंसर के मामले 15 फीसदी तक मिले हैं।

कम उम्र में कैंसर का कारण

कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट आशीष गुप्ता के मुताबिक, ‘देश में लोगों में मोटापा बढ़ने की समस्या गम्भीर गति से बढ़ी है। इसी तरह लोगों के खाने-पीने की आदतों में बदलाव, खासकर पैकेज्ड फूड खाने और हमेशा बैठे रहने की आदतें लोगों में कैंसर के बढ़ते खतरे से जुड़े हुए हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘कम उम्र के लोगों में कैंसर के खतरे को कम करने के लिए हमें हेल्दी लाइफस्टइल अपनाने और तम्बाकू और अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए।’

कैंसर टेस्ट के प्रति लापरवाही

स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ कि भारत में पाए जाने वाले कैंसर मामलों में 63 फीसदी मामले बीमारी की थर्ड स्टेज या आखिरी स्टेज पर पता चलते हैं। वहीं, सिर्फ 27 फीसदी मामले पहले या दूसरे स्टेज पर सामने आते हैं। डॉक्टर आशीष गुप्ता के मुताबिक, ‘कैंसर की बीमारी का देर से पता चलने के पीछे इसके टेस्ट कराने के प्रति लोगों की लापरवाही और कम जागरूकता हो सकती है।’ यह स्टडी उन 1368 कैंसर मरीजों पर की गई है, जिन्होंने 1 मार्च से 15 मई के बीच फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा