श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

फिट रहने के लिए सेलिब्रिटी करते हैं पावर योग, जानिए क्या होता है ये


आज के टाइम में हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। इसमें योग भी शामिल हैं। आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल में घंटो सिटिंग जॉब करने के कारण व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसें में लोग चाहते हैं कि उनका वजन जल्द से जल्द कम हो जाए। इसके लिए कई लोग पावर योग भी करते हैं। अब आपके मन में सवाल यह होगा कि आखिर पावर योग क्या होता है? तो चलिए जानते हैं…

क्या होता है पावर योग

फिटनेस एक्सपर्ट अरुण श्रोत्रिय के मुताबिक, पावर योग का आविष्कार पश्चिमी देश में हुआ है। योग और पावर योग के बीच का एक मौलिक फर्क अभ्यास की गति है। सामन्यतः योगाभ्यास में शरीर का हलनचलन एक साधरण गति में सावधानी के साथ किया जाता है। इसके विपरीत पावर योग में तेज गति से योगाभ्यास किया जाता है। वजन कम करने के लिए किसी भी प्रकार के व्यायाम के साथ व्यक्ति की दिनचर्या और आहार का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

पावर योग के फायदे

पावर योग या डिटॉक्स ट्विस्ट करने से बहुत फायदा मिलता है। इससे आपकी कैलोरी तेजी के साथ कम होती है, जिससे की शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इस आसन में कई तरह के योग पोज किए जाते हैं जिससे आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद मिल सकती है। साथ ही पावर योग आपके शरीर के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

सेलिब्रिटी भी करते हैं पावर योग

आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी सब अपने आप को फिट रखने के लिए पावर योग करते हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान शामिल हैं। युवा भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने आप को फिट रखने के लिए योग करते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल
Holika Dahan 2025
होलिका दहन 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व