Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Covishield के बाद Covaxin के साइड इफेक्ट ने बढ़ाई लोगों की चिंता, पढ़ें पूरी खबर

देश में बनी भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस वैक्सीन को लगवाने के करीब एक साल के भीतर लोगों में इसके साइड इफेक्ट देखे गए...
covaxin | health | covishield | shreshth bharat

Covishield-Covaxin: कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों ने Covishield और Covaxin के टीके लगवाए थे। अब इनके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। कोविशील्ड को विकसित करने वाली ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने एक अदालत में स्वीकार किया था कि उसके टीके से कुछ लोगों में गंभीर बीमारी हुई है। इसी तरह अपने देश में बनी भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस वैक्सीन को लगवाने के करीब एक साल के भीतर लोगों में इसके साइड इफेक्ट देखे गए थे। जांच में सामने आया कि इसके सबसे ज्यादा साइड इफेक्ट किशोर लड़कियों में देखे गए हैं।

इनमें पाए गए सबसे ज्यादा इफेक्ट

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में करीब 1024 लोगों पर पर इसका अध्ययन किया था, जिसमें सबसे ज्यादा 635 किशोर थे, तो वहीं 391 युवा भी शामिल थे। इन सभी से टीका लगवाने के एक साल बाद तक चेकअप के लिए संपर्क किया गया। स्टडी के मुताबिक, 304 किशोरों में करीब 48 प्रतिशत में ‘वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शन्स’ देखा गया था। ऐसी स्थिति 42.6 प्रतिशत युवाओं में भी देखी गई थी।

क्या है वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शन्स?

वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शन्स से आपको साइनस, फेफड़े या वायुमार्ग प्रभावित हो सकते हैं। इस बीमारी का सभी उम्र के लोगों में होना आम बात है। इसके अलावा, 10.5 फीसदी किशोरों में त्वचा की समस्या, 10.2 फीसदी में आम परेशानी और 4.7 फीसदी में नसों से जुड़ी परेशानी पाई गई थी।  इसी तरह 8.9 फीसदी युवा लोगों में ‘जनरल डिसऑर्डर’ यानी आम परेशानी, 5.8 फीसदी में मांसपेशियों, नसों, जोड़ों से जुड़ी परेशानी और 5.5 फीसदी युवाओं में नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी देखी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, कोवैक्सीन का साइड इफेक्ट युवा महिलाओं में भी देखा गया है। 4.6 फीसदी महिलाओं में पीरियड से जुड़ी समस्या, 2.7 फीसदी में आंख से जुड़ी समस्या, 0.6 फीसदी में हाइपोथारोइडिज्म जैसी समस्या पाई गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग