Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन हैं राधिका मर्चेंट के पिता, नेटवर्थ सुन हैरान रह जाएंगे आप

Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। प्री-वेडिंग के बाद अब दोनों की शादी की रस्में शुरू हो...
Radhika Merchant| SHRESHTH BHARAT

Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। प्री-वेडिंग के बाद अब दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बेहद खूबसूरत और प्यारी सी दिखने वाली राधिका मर्चेंट किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगतीं। उनकी सादगी के लोग दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सादगी से भरपूर राधिका असल में अरबों की मालकिन हैं?

कौन हैं Radhika Merchant के पिता

दरअसल, राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट देश के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। वीरेन मर्चेंट देश की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के CEO हैं। इसके साथ ही वीरेन मर्चेंट कई और कंपनियों के डायरेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राधिका के पिता की कंपनी एनकोर हर साल छह अरब से अधिक टैबलेट बनाती है। वीरेन मर्चेंट का बिजनेस न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे एशिया में फैला है।

Read More- सिंगर जावेद अली 42वां जन्मदिन आज, बॉलीवुड को दिए हैं कई गाने

इन बड़ी कंपनियों के डायरेक्टर हैं वीरेन मर्चेंट

वीरेन मर्चेंट एनकोर नेचुरल पॉलीमर प्राइवेट लिमिटेड, एनकोर बिजनेस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, एनकोर पॉलीफ्रैक प्रॉडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ZYG फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, साई दर्शन बिजनेस सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ ही कई और कंपनियों के डायरेक्टर हैं।

मां भी हैं बिजनेस वुमन

राधिका मर्चेंट की मां शैला वीरेन मर्चेंट भी एक बिजनेस वुमन हैं। बता दें कि एनकोर हेल्थकेयर की स्थापना वीरेन और उनकी पत्नी शैला मर्चेंट ने साल 2002 में की थी। सूत्रों की मानें तो वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ 750 करोड़ रुपये है। वीरेन मर्चेंट और शैला वीरेन मर्चेंट की दो बेटियां हैं- राधिका मर्चेंट और अंजली मर्चेंट।

Read More- Mirzapur 3 Review: मिर्जापुर की गद्दी पर किसका होगा राज? गुड्डू भईया का

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग