Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत की पहली Web Series कौन सी थी? जिसने तोड़े थे सभी रिकॉर्ड

अब दर्शक बेसब्री के साथ 'पंचायत सीजन 3' का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन क्या आप भारत की पहली वेब सीरीज के बारे में जानते हैं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे
Untitled design - 2024-05-27T102658.221

First Web Series Of India: आज के समय में हर कोई वेब सीरीज का दीवाना है। वीकेंड्स पर या खाली समय में लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विंज वॉच कर अपना मनोरंजन करते हैं। हाल ही में ‘हीरामंडी’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। अब दर्शक बेसब्री के साथ ‘पंचायत सीजन 3’ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन क्या आप भारत की पहली वेब सीरीज के बारे में जानते हैं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि ये सीरीज कब रिलीज हुई और इसकी कहानी क्या थी…

यूट्यूब पर आई थी ‘परमानेंट रूममेट्स’

दर्शकों के बीच ओटीटी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘पंचायत‘ और ‘मिर्जापुर’ जैसी वेब सीरीज इतनी पॉपुलर हैं कि इनके अपकमिंग सीजन का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत की पहली सीरीज ने भी फैंस से खूब तारीफें बटोरी थी। आपको बता दें, भारत की पहली वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि यूट्यूब पर रिलीज की गई थी। इसका नाम ‘परमानेंट रूममेट्स’ था, जिसे टीवीएफ यानी द वायरल फीवर ने बनाया था। सीरीज में सुमित व्यास और निधि सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ‘परमानेंट रूममेट्स’ एक पॉपुलर सीरीज साबित हुई थी।

7 साल बाद रिलीज हुआ तीसरा सीजन

‘परमानेंट रूममेट्स’ सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज किए जा चुके हैं। इसके पहले सीजन को साल 2014 में रिलीज किया गया था, जोकि काफी हिट साबित हुआ था। पहले सीजन की सफलता के बाद साल 2016 में इसका दूसरा सीजन आया। फैंस को इसके तीसरे सीजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके तीसरे सीजन को 7 साल बाद 2023 में रिलीज किया गया था।

‘पंचायत सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले, ‘सीरीज का है बेसब्री से इंतजार’

परमानेंट रूममेट्स की कहानी

‘परमानेंट रूममेट्स’ एक कपल की कहानी है। इसमें कपल के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होनी वाली खट्टी-मीठी नोक-झोंक को दिखाया गया है। इसमें सुमित व्यास ने मिकेश का किरदार निभाया है। सीरीज में दिखाया गया है कि मिकेश कुछ समय बाद अपनी गर्लफ्रेंड निधि यानी तान्या से मिलने भारत आता है और लिव इन में रहने लगता है। कपल जब लिव इन में रहना शुरू करता है तो उनके बीच कई दिक्कतें आती हैं, जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती