श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जल्द आएगा The Great Indian Kapil Show का दूसरा सीजन, प्रोमो हुआ रिलीज

The Great Indian Kapil Show का आखिरी एपिसोड बीते शनिवार को आया था, जिसमें Badshah, Divine और Karan Aujla बतौर गेस्ट आए थे...
The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा दशकों से अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते आए हैं। पहले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, फिर द कपिल शर्मा शो से टीवी पर उन्होंने लोगों को खूब हंसाया। अब वो दर्शकों का मनोरंजन करने अपनी टीम के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ रहे हैं। इसी साल 30 मार्च को उन्होंने Netflix पर The Great Indian Kapil Show के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया था। ये शो ढाई महीने तक चला, जिसके बाद इसका पहला सीजन खत्म हो गया।

The Great Indian Kapil Show का आखिरी एपिसोड बीते शनिवार को आया था, जिसमें Badshah, Divine और Karan Aujla बतौर गेस्ट आए थे। इस एपिसोड के बाद कपिल शर्मा ने ये बताया था कि ये शो का लास्ट एपिसोड है। हालांकि, आपको उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शो के मेकर्स ने फैंस को एक खुशखबरी दी है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने दूसरे सीजन के आने का Announcement किया है। एक्स पर नेटफ्लिक्स ने शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही इसका दूसरा सीजन आएगा। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दोबारा, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में और नये सीजन का इंतजार करते हुए सीजन 1 देख लो।”

फिलहाल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 की अनाउंसमेंट वीडियो से साफ है कि कपिल जल्द ही अपनी टीम के साथ वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें- कैमरे के आगे उतार दिए कपड़े, 6 मिनट का इंटीमेट सीन चर्चा में

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा