श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

 चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को पड़ा जोरदार थप्पड़, संसद जा रही थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के गार्ड ने अभिनेत्री को जोरदार थप्पड़ मारा है...
Kangana Ranaut Slapped cisf Female guard inside chandigarh airport reports bjp mp

Kangana Ranaut Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की जवान ने अभिनेत्री को जोरदार थप्पड़ मारा है। कंगना ने आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्वीन को चाटा जड़ने वाली जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

कंगना रनौत को CISF गार्ड ने क्यों मारा थप्पड़

कंगना रनौत के राजनीतिक सलाहकार के मुताबिक, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर CISF की महिला गार्ड ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा है। उन्होंने मांग की है कि CISF की जवान को हटाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। ये भी कहा जा रहा है कि सीआईएसएफ गार्ड कंगना के किसान आंदोलन के खिलाफ बात करने को लेकर नाराज थी, जिसकी वजह से उसने उन्हें थप्पड़ मारा है।

संसद जा रहीं थीं कंगना रनौत

कंगना रनौत मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद (Kangana Ranaut Slapped) आज दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ ये घटना हुई है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर फैंस को बताया था कि वो संसद जा रही हैं।

बॉलीवुड की तरह ही कंगना ने राजनीति में भी अपना दमखम दिया और मंडी सीट सांसद बनीं। भाजपा से टिकट मिलने के बाद उन्होंने जोरदार प्रचार किया और 74,755 वोटों से जीतकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस सीट पर एक्ट्रेस का मुकाबल कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से था।

यह भी पढ़ें- ‘पंचायत 3’ के लिए चंदन कुमार को मिली 5 करोड़ फीस? खुद राइटर ने बताया सच

चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड छोड़ देंगी कंगना

बी-टाउन की क्वीन ने अपने फिल्मी करियर को लेकर (Mandi Election Result) एक बड़ा बयान दिया था। कंगना ने कहा कि अगर वो चुनाव जीत जाती हैं, तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वो एक ही काम करना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था,” मैं फिल्मों से पक जाती हूं। मैं रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं। अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है, अगर लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर मैं राजनीति ही करुंगी।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल