Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जयपुर की हर्षिता राज ने जीता IIFA डांस मेनिया चैलेंज, नोरा फतेही संग करेंगी परफॉर्म

IIFA Dance Mania Challenge: जयपुर की प्रतिभाशाली डांसर हर्षिता राज ने IIFA डांस मेनिया चैलेंज का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बड़ी जीत के साथ, उन्हें बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) में परफॉर्म करने का सुनहरा मौका मिला है।
Harshita Raj

IIFA Dance Mania Challenge: जयपुर की प्रतिभाशाली डांसर हर्षिता राज ने IIFA डांस मेनिया चैलेंज का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बड़ी जीत के साथ, उन्हें बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) में परफॉर्म करने का सुनहरा मौका मिला है।

हर्षिता राज ने इस प्रतियोगिता में 500+ से ज्यादा वोट हासिल कर सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस और मेहनत ने उन्हें इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में विजेता बना दिया।

अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर हर्षिता राज ने कहा, “IIFA डांस मेनिया प्रतियोगिता में चयनित होना मेरे लिए बहुत बड़ी और शानदार उपलब्धि है। नोरा फतेही के साथ डांस करना हमेशा से मेरे लिए एक सपने जैसा रहा है, और अब वह सपना हकीकत बनने जा रहा है।”

IIFA डांस मेनिया चैलेंज एक प्रतिष्ठित मंच है जो देशभर के बेहतरीन डांस टैलेंट को पहचान दिलाने का काम करता है। इस खिताब को जीतकर हर्षिता ने यह साबित कर दिया कि अगर जुनून और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जयपुर का मान बढ़ाया है, बल्कि देशभर के उभरते डांसर्स के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। अब सभी को बेसब्री से इंतजार है जब हर्षिता IIFA अवार्ड्स में नोरा फतेही के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल