Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कंगना रनौत को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, ‘इमरजेंसी’ से जुड़ा है मामला

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की आगामी फ़िल्म 'इमरजेंसी' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चंढ़ीगढ़ की एक जिला अदालत ने कंगना को नोटिस जारी किया है।
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की आगामी फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चंढ़ीगढ़ की एक जिला अदालत ने कंगना को नोटिस जारी किया है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने एक आवेदन दायर किया है और दावा किया है कि अभिनेत्री ने अपनी फिल्म में सिखों की छवि खराब करने की कोशिश की है।
उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म में सिखों की गलत छवि दिखाई गई है, जबकि इसके अलावा फिल्म में समुदाय के खिलाफ कई झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं अदालत अब इस मामले की सुनवाई 5 दिसंबर को फिर सुनवाई करेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है फिल्म

वहीं, इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली कंगना ने कहा था, “मैंने इस फिल्म पर अपनी निजी संपत्ति दांव पर लगा दी थी, जो सिनेमाघरों में आने वाली थी। अब यह रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए संपत्ति वहीं पड़ी है, जिसे मुश्किल समय में बेचा जाएगा।”

अभिनेता की मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा सह-निर्मित यह राजनीतिक ड्रामा फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाए निभा रहे हैं।

पिछले साल होनी थी रिलीज

फिल्म को पिछले साल रिलीज किया जाना था, लेकिन इसे इस साल जून तक के लिए टाल दिया गया। लोकसभा चुनाव के कारण इसे फिर से 6 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म कब स्क्रीन पर आएगी।

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने इस महीने की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, ताकि फिल्म को रिलीज़ करने की अनुमति देने के लिए हस्तक्षेप किया जा सके, लेकिन कोर्ट ने तत्काल कोई राहत देने से इनकार कर दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग